मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, क्योंकि ईरान ने कई देशों पर मिसाइल हमले किए हैं। इसी बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसी हुई हैं।
ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर हालात बताए
बॉलीवुड की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि हालात डरावने हैं और वह सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि, जो भी चेक इन कर रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, जवाब न दे पाने के लिए मुझे सॉरी। हमें भरोसा है कि @modgovae सुरक्षा और इंटरसेप्शन में सबसे अच्छा काम कर रहा है। सभी प्रभावित लोगों और फंसे हुए लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है जल्द ही घर पहुंच जाऊंगी।
बॉलीवुड और सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया
बॉलीवुड की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस और बॉलीवुड साथी उनके सुरक्षित होने की जानकारी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उनके जल्द लौटने की कामना कर रहे हैं।
हालांकि मिसाइल हमलों और तनाव के बीच, UAE में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारतीय सरकार सतर्क है और उन्हें सुरक्षित घर लौटाने के लिए उपाय कर रही है।
Comments (0)