बीते दिन यानी 20 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। आम से लेकर सेलेब्स तक ने बेहद शानदार ढंग से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। टीवी की हसीनाओं से लेकर बी-टाउन की अप्सराओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखा। देर तक सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें शेयर की।
रकुल प्रीत सिंह
सबसे पहले बात रकुल प्रीत सिंह की करते हैं, जिनकी इसी साल शादी हुई है। रकुल ने पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेंहदी की फोटो शेयर की। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने पहले करवा चौथ की झलक दिखाई। रकुल ने अपने पहले करवा चौथ पर सुर्ख लाल रंग का आउटफिट पहना था। अब प्यार का रंग ही लाल होता है और ये व्रत भी पति के लिए होता है, तो रकुल पर इश्क का लाल रंग चढ़ना तो लाजिमी था।
प्रियंका चोपड़ा
करवा चौथ का त्योहार हो और देसी गर्ल कोई फोटो ना शेयर करें, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। पीसी ने भी अपने करवा चौथ के लिए लाल रंग ही चुना और इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आई। प्रियंका और निक की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है।
कैटरीना कैफ
बी-टाउन एक्ट्रेस कैफ ने भी अपने करवा चौथ लुक की फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पिंक और लाल रंग की साड़ी कैरी की थी। कैटरीना का करवा चौथ लुक बेहद खास है और वो इस लुक में बेहद कमाल की लग रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं और फैंस भी कैटरीना की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Comments (0)