मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। उनकी शादी के रस्में लंबे समय से सुर्खियों में हैं जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है। बीते दिन यानि कि, 14 जुलाई को अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जिसमें सिनेमा जगत से लेकर, उद्योगपति के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से दिग्गज लोगों ने अपनी मौजूदगी जताई।
देश ही नहीं विदेश में भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की जमकर चर्चा हो रही है। यकीनन हमें यहां ये बताने की जरूरत ही नहीं है कि, ये चर्चा क्यों हो रही है। इतनी भव्य़ शादी, जहां कई हजार करोड़ खर्च हुए, देश और दुनिया भर की हस्तियां शरीक हुईं। यहां हम बात कर रहे हैं नीता अंबानी की जिन्होंने बेटे की शादी की सारी तैयारियों पर कड़ी नजर रखी और उन्होंने इस शादी में झलक भी दिखा दी कि कैसे उन्होंने पूरा परिवार जोड़कर रखा है।
12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक अनंत अंबानी की शादी की जोरदार चर्चा रही। कहते हैं कि, नीता अंबानी ने इस पूरे फंक्शन में एक-एक चीज का ख्याल खुद रखा। इसी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई है जिसमें नीता ने दिखा दिया कि, किस तरह से अपने इस परिवार को मजबूती से जोड़कर रखा है।
नीता अंबानी सिर्फ अपने बच्चों का ही नहीं बल्कि पोते-पोतियों का भी काफी ध्यान रखती हैं। हमने इस फंक्शन में देखा कि, कैसे शादी के बीच पोते-पोतियों और नाती-नातिन का खास खयाल रखा गया। बिना कुछ कहे भी नीता अंबानी ने अपने परिवार की बॉन्डिंग की झलकियां सबको दिखा दी है।
इन तस्वीरों में उनकी पीठ पर घर के सारे बच्चों के नाम कृष्णा ,आदित्य, पृथ्वी, वेदा, आकाश, ईशा और अनंत लिखे नजर आ रहे हैं। लोगों ने कहा है- यहां बच्चों के नाम ये जताते हैं कि इन्होंने घर को किस तरह संवारकर रखा है।
वहीं नीता अंबानी ने शादी और रिसेप्शन वगैरह के खत्म होने के बाद पपाराजी से कुछ स्पेशल बातें कही हैं। उन्होंने कहा, 'नमस्ते, आप सब इतने दिनों से मेरे अनंत और राधिका का शादी के लिए आए हैं, इसलिए आप सबको तहे दिल से धन्यवाद।
नीता अंबानी ने कहा कि, ये शादी का घर है और आप सब इस सेलिब्रेशन का हिस्सा रहे हैं। थैंक यू धैर्य रखने के लिए और अंडर स्टैंडिंग रखने के लिए और कुछ भी भूल हो गई हो, ये शादी का घर है तो इसलिए माफ कर देना।
नीता अंबानी ने ये कहते हुए दिल जीत लिया और आगे कहा कि, मुझे उम्मीद है कि, आप सभी अच्छे होंगे और आपका ध्यान रखा गया होगा। उम्मीद है कि, आप सबको कल के लिए इन्वाइट मिल चुका होगा तो आपको कल हमारे मेहमान बनकर आना है। हम आपका ख्याल रखेंगे। हम आपकी खातिरदारी करेंगे।
आपको बता दें कि, नीता अंबानी की कही बातों और उनके अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वहीं लोगों ने कहा कि, जितनी इनके पास धन-दौलत है उससे अधिक तो विनम्रता है। वहीं लोगों ने कहा है कि, परिवार को जोड़कर रखना तो कोई इनसे सीखे।

Comments (0)