टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 9 साल बाद दृष्टि के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री ने मंगलवार 22 अक्टूबर, 2024 को एक नन्ही परी को जन्म दिया। जिसके बाद से एक्ट्रेस के दोस्तों और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अभिनेत्री दृष्टि ने अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी को अपने फैंस के साथ खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दृष्टि ने बेटी के लिए लिखा प्यारा नोट
एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्यूट सा वीडियो शेयर कर बेबी के आने की न्यूज दी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। दृष्टि ने लिखा है कि, उनकी बेटी स्वर्ग से सीधे उनके दिलों में आई है। उनकी जिंदगी का ये नया चैप्टर शुरू हुआ है। पेरेंट्स बनने के बाद दृष्टि और उनके पति नीरज खेमका का खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं परिवार, दोस्त और फैंस इस खुशी की न्यूज मिलने के बाद से ही एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
दृष्टि धामी ने साल 2015 में नीरज खेमका के साथ शादी रचाई थी
दृष्टि धामी ने साल 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका के साथ शादी रचाई थी। वहीं एक्ट्रेस ने शादी के 9 साल बाद प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए अपनी ड्यू डेट के बारे में बताया था, जो अक्टूबर 2024 की थी।
'दिल मिल गए' से करियर की शुरूआत की थी
वहीं अगर अभिनेत्री दृष्टि धामी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'गीत हुई सबसे पराई' और' मधुबाला- एक इश्क और जुनून' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है।
Comments (0)