अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से रातोंरात मशहूर हुईं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस समय अपने करियर के शिखर पर हैं। तृप्ति ने हाल ही में रिलीज़ हुई ‘बैड न्यूज़’ में भी अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। वहीं इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का नाम 70 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक को लेकर चर्चा में है।
फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि, मेकर्स परवीन बाबी की बायोपिक के लिए अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नाम पर चर्चा कर रहे हैं। हालाँकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Comments (0)