सनी देओल और आमिर खान की फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से कुछ ही दिन पहले है।फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं और यह उनकी 'बॉर्डर 2' के बाद की बड़ी परियोजना साबित हो सकती है।
मुझे खुशी है कि वे फिल्म देख सके
आपको बता दें कि, यह प्रोजेक्ट सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान के बीच पहला सहयोग है। फिल्म की रिलीज नजदीक आने के साथ ही आमिर खान ने फिल्म से जुड़ी एक इमोशनल बात साझा की। उन्होंने सनी देओल के पिता और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा,"यह धरम जी की पसंदीदा स्क्रिप्ट में से एक थी, और मुझे खुशी है कि वे फिल्म देख सके।
फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे
फिल्म के बारे में शुरुआती विवरण बताते हैं कि यह स्वतंत्रता संग्राम और 1947 के विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम पर आधारित है। दर्शकों को सनी देओल की दमदार एक्टिंग और राजकुमार संतोषी की निर्देशन शैली देखने को मिलेगी। बॉलीवुड के फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म सनी देओल के करियर की यादगार फिल्मों में शामिल होगी।
Comments (0)