साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच दोनों ने एक सराहनीय सामाजिक पहल कर सबका दिल जीत लिया है।
44 स्कूलों के बच्चों को देंगे स्कॉलरशिप
हाल ही में कपल अपने पैतृक गांव पहुंचा, जहां एक विशेष कार्यक्रम के दौरान विजय देवरकोंडा ने 44 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की। यह स्कॉलरशिप 9वीं और 10वीं कक्षा के उन छात्रों को दी जाएगी, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी सही तरीके से नहीं कर पाते।
सामाजिक जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची सफलता है
बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।कपल के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। फैंस का कहना है कि स्टारडम के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची सफलता है।
Comments (0)