न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद आंध्र प्रदेश के पवित्र तिरुपति बालाजी मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।आपको बता दें कि, सात फेरे लेने के बाद दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत श्रद्धा और सादगी के साथ की।
न्यूली मैरिड कपल पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए
मंदिर परिसर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। आपको बता दें कि, इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका हरी कांजीवरम साड़ी और सोने के आभूषणों में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि विजय देवरकोंडा सफेद कुर्ता-पायजामा में सादगी भरे अंदाज में नजर आए।
मंदिर में बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए
आपको बता दें कि, बाला जी भगवान के दर्शन के दौरान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए। उनके साथ विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी मौजूद रहे। मंदिर में बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए, जिन्हें कपल ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
देशभर में अपनी शादी की मिठाई भेजेंगे
शादी के बाद इस जोड़े ने अपनी खुशी पूरे देश के साथ बांटने का फैसला किया है। दोनों ने घोषणा की कि वे देशभर में अपनी शादी की मिठाई भेजेंगे और कई मंदिरों में ‘अन्नदान’ करेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को भोजन मिल सके।
भारत में हर खुशी मिठाई के साथ मनाई जाती है
न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, वे अपनी जिंदगी के इस खास पल को देशवासियों के साथ मनाना चाहते हैं, क्योंकि भारत में हर खुशी मिठाई और भोजन के साथ ही मनाई जाती है।
Comments (0)