बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान के फैन्स उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। किंग खान की कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच जाता है। आपको बता दें कि, इस साल के आखिर में शाहरुख खान अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘किंग’ लेकर आ रहे हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं।
'मैं हूं ना 2' की कहानी मिल चुकी
‘किंग’ के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान किस फिल्म पर काम करेंगे, इसे लेकर अभी तक सस्पेंस था। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान अपनी सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ‘मैं हूं ना 2’ की कहानी मिल चुकी है।
फराह खान लिख रही है 'मैं हूं ना 2' की कहानी
खबर है कि इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ सकते हैं और वह इस आइडिया को लेकर काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि, फराह खान इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं और पुराने स्टारकास्ट को भी वापस लाने की बात चल रही है।
Comments (0)