बॉलीवुड की शानदार अदाकारा शहनाज गिल ने अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट के साथ अपना नया लुक भी शेयर किया, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
फिल्म का नाम और जॉनर
आपको बता दें कि, शहनाज गिल ने अपकमिंग फिल्म का नाम ‘इश्कनामा’ है। यह एक पंजाबी रोमांटिक और एक्शन फिल्म है, जिसमें रोमांस और थ्रिल का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। शहनाज गिल के साथ इस फिल्म में जय रनधावा लीड रोल में हैं। दोनों की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है।
रिलीज डेट
दरअसल,शहनाज गिल और रनधावा की अपकमिंग पंजाबी रोमांटिक और एक्शन फिल्म ‘इश्कनामा’ 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज़ से पहले जारी फर्स्ट लुक और पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है।
Comments (0)