इजरायल–अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम नागरिकों पर भी दिखने लगा है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई हैं।
पीएम मोदी से की मदद की अपील
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा कि वे इस समय दुबई में फंसी हुई हैं, उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है। उन्होंने सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए मार्गदर्शन और सहायता की अपील की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि उनके अलावा भी कई भारतीय यात्री दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और फ्लाइट्स दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
पीवी सिंधु भी फंसीं
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी P. V. Sindhu भी दुबई एयरपोर्ट पर अटकी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की स्थिति साझा करते हुए बताया कि अगली सूचना तक सभी उड़ानें रोक दी गई हैं।
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सोनल
सोनल चौहान ‘लिजेंड’, ‘3G’, ‘साइज जीरो’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘पलटन’, ‘रूलर’, ‘डिक्टेटर’, ‘द पावर’, ‘द घोस्ट’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Comments (0)