बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच निजी जिंदगी को संतुलित रखना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब रिश्तों में उतार-चढ़ाव और करियर का दबाव एक साथ सामने हो। अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों इसी दौर से गुजर रही हैं।
एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं।
एक विवाद के बाद तारा-वीर हुए अलग
आपको बता दें कि, कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि एक विवाद के बाद दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं। इस चर्चा के बीच तारा ने अपनी मानसिक शांति, काम और सफलता के अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की है।
सफलता अंदरूनी होती है
एक इंटरव्यू में हिंदी सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कहा कि, मैं हमेशा से मानती रही हूं कि सफलता अंदरूनी होती है… मानसिक शांति, कुछ खास लोग जो आपसे प्यार करते हैं, खुद को जानना, ये हमेशा मेरा लक्ष्य रहा है। अदाकारा ने आगे कहा कि, मैंने सीख लिया है कि अपनी शांति की रक्षा कैसे करनी है।
खुद को शांत करना...
तारा सुतारिया बचपन से ही कैमरे के सामने पली-बढ़ी हैं, इसलिए उन्हें खुद को शांत करना और शांति बनाए रखना समझने में कुछ वक्त लगा, लेकिन उन्होंने इसके लिए सेल्फ-रिफ्लेक्शन (आत्म-चिंतन) को अपना मंत्र बनाया। हिंदी सिनेमा एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, केवल हम ही जानते हैं कि अपने नर्वस सिस्टम को कैसे शांत करना है।
तारा और वीर के रिलेशनशिप की शुरुआत
तारा और वीर के रिश्ते की शुरुआत साल 2025 में हुई थी और कुछ ही महीनों बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। हाल के दिनों में दोनों को एक-दूसरे के साथ न देखे जाने, सोशल मीडिया पर दूरी और कुछ सार्वजनिक मौकों पर अलग-अलग मौजूदगी के बाद ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Comments (0)