बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चल रही अफवाहों पर अब अभिनेता विक्रांत मैसी ने खुलकर अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विक्रांत मैसी को फिल्म से हटाकर उनकी जगह किसी और कलाकार को लिया गया है। इन खबरों से नाराज़ होकर अभिनेता विक्रांत ने खुद सामने आकर साफ किया कि वह इस फिल्म का कभी हिस्सा थे ही नहीं।
खबरें छापने से पहले तथ्यों की जांच ज़रूरी होती है
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए स्पष्ट कहा है कि, उनका नाम बिना किसी पुष्टि के फिल्म से जोड़ा गया, जो बेहद निराशाजनक है। उन्होंने मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि, खबरें छापने से पहले तथ्यों की जांच ज़रूरी होती है। इसके साथ ही विक्रम ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि वह दर्शक के तौर पर फिल्म ज़रूर देखेंगे।
राघव जुयाल बनेंगे मेघनाद
आपको बता दें कि, अफवाहें तब तेज़ हुईं जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, विक्रांत मैसी को रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’में मेघनाद यानी रावण के बेटे इंद्रजीत के किरदार के लिए चुना गया था। इसके बाद में खबर आई कि इस भूमिका में अब राघव जुयाल नजर आएंगे। हालांकि, विक्रांत ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।
Comments (0)