बॉलीवुड के शानदार डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सिंगर अरिजीत सिंह से गाकर वापस आने की दरख्वास्त की है। आपको बता दें कि, अरिजीत ने 27 जनवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वो प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे हैं। आगे आने वाले वक्त में सिंगर कोई भी प्लेबैक प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। इस ऐलान ने फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारों का भी दिल तोड़ दिया था। अब इस पर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने अपनी टिप्पणी की है।
डर लगता है मुझको तू जाने वाला है
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्हें किसी महफिल में बैठे गाना गाते देखा जा सकता है। अपनी सुरीली आवाज में विशाल गाते हैं, 'डर लगता है मुझको तू जाने वाला है, मुझे इश्क हुआ है, ये होने वाला है। वीडियो में अरिजीत को डायरेक्टर ने टैग भी किया। उन्होंने कैप्शन में बताया कि उनका ये वीडियो असल में अरिजीत सिंह ने ही बनाया था।
अपना संन्यास वापस ले लो
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सिंगर अरिजीत सिंह के लिए बॉलीवुड के शानदार डायरेक्टर विशाल ने मैसेज लिख - हैलो अरिजीत, कुछ दिन पहले तक जब हम साथ में बैठकर इस गाने की जैमिंग कर रहे थे तो मेरा ये वीडियो तुमने ही बनाया था। मुझे नहीं पता था कि तुम्हारे साथ मेरे आखिरी फिल्मी गानों में से एक होगा। ये बहुत गलत बात है। अपना संन्यास वापस ले लो।
Comments (0)