Malted Milk: अत्यधिक चिंता न केवल अनिद्रा का कारण बनती है, बल्कि उच्च रक्तचाप का कारण भी बनती है। रात में कैफीन के सेवन से भी नींद में खलल पड़ता है। इसके अलावा देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से रातें बेचैन हो जाती हैं। अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं और इसका समाधान पाना चाहते हैं तो माल्ट मिल्क पिएं। यह दूध नींद न आने सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी मदद कर सकता है।
क्या है माल्ट मिल्क?
1873 में विलियम हॉर्लिक ने माल्ट मिल्क (Malted Milk) को पहली बार गेहूं के आटे, दूध के पाउडर और माल्टेड जौ के पाउडर से बनाया था। ब्रिटेन निवासी विलियम हॉर्लिक खाद्य निर्माता था। यह दूध कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन से भरपूर होता है।
माल्ट मिल्क से होने वाले फायदे (Malted Milk)
- माल्ट मिल्क पीने से अनिद्रा में आराम मिलता है। हालांकि, विज्ञान के द्वारा यह प्रमाणित नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि माल्ट मिल्क पीने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही रात में आप चैन और सुकून की नींद ले सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म माल्ट दूध पिएं। आप चाहे तो शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
- माल्ट मिल्क में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। आयरन की कमी से एनीमिया रोग होता है। माल्ट मिल्क पीने से एनीमिया रोग से भी निजात मिलता है।
- इसमें सेलेनियम पाया जाता है। सेलेनियम थायराइड हार्मोन के उत्सर्जन में अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर में थायराइड हार्मोन असंतुलित है, तो माल्ट दूध पिएं।
- माल्ट मिल्क त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी-2 पाया जाता है। इससे त्वचा संबंधी परेशानी दूर होती है।
- माल्ट मिल्क पीने से शरीर में फौरन ऊर्जा का संचार होता है। इसमें विटामिन-सी, आयरन, नियासिन और राइबोफ्लेविन पाया जाता है। इस दूध के सेवन से आप दिन भर तरोताजा रह सकते हैं।
- माल्ट मिल्क में विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए आप रोजाना माल्ट मिल्क का सेवन कर सकते हैं।
अगर आप गर्मी में अपने पेट को ठंडा रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से करें इन चीजों का सेवन
Comments (0)