Health Tips: मैदा (Maida) का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। नाश्ते के लिए ज्यादातर लोग मैदे के फ़ूड आइटम्स जैसे कचौरी, मठरी, समोसा, पराठा, नान आदि चुनते हैं। इसके अलावा पिज्जा, मोमोज और कुलचे में भी मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। इन फूड आइटम्स का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना अच्छा नहीं होता है। अगर आप मैदे से बने फूड आइटम्स का सेवन करना पसंद करते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें।
Maida के अत्यधिक सेवन से होने वाले नुक्सान
- डायबिटीज का खतरा
मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में तेजी से शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा मैदा का सेवन करते हैं, तो डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। - कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है
मैदा को सफेद जहर भी कहा जाता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में मैदा से बनी चीज़ें खाते हैं, तो कई बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। इससे बढ़ते वजन, हाई ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो सकती है। - एसिडिटी की समस्या
मैदा से बनी चीज़ें खाने के हैं शौकीन, तो इससे एसिडिटी हो सकती है। मैदा आंत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसमें फाइबर नहीं होता है, जिससे अपच की समस्या होती है। - फूड एलर्जी
मैदा में फाइबर न होने के कारण इसे पचने में काफी समय लगता है और आपके पेट के अंदर यह फूड एलर्जी पैदा कर सकता है। - हड्डियों को बनाता है कमजोर
मैदा सेहत के लिए जहर का काम करता है। दरअसल, मैदा में प्रोटीन न के बराबर होता है। जिससे यह एसिडिक बन जाता है, जो हड्डियों से कैल्शियम को सोखता है। अगर आप अधिक मात्रा में मैदा का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है।
अफ़्रीकी देशों में फैल रही है एक भयानक बीमारी, WHO ने बीमारी के लक्षण बता कर लोगों को चिताया
Comments (0)