Summer Health: गर्मी के मौसम के दौरान पेट की समस्या आम हो जाती है। अत्यधिक गर्मी, अनुचित भोजन, खराब दिनचर्या और शरीर में तरल पदार्थों की कमी के परिणामस्वरूप पेट की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। गर्मी के दौरान पेट को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। अगर आप गर्मी के दौरान अपने पेट को ठंडा रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करें।
इन 5 चीजों का करें सेवन (Summer Health)
- तरबूज
गर्मी के दिनों में लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। इसमें पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही बॉडी और पेट को ठंडा रखता है। इसमें लाइकोपीन पाया जाता है, जो त्वचा को सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है। तरबूज से क्रेविंग की भी समस्या दूर होती है। इसके लिए समर सीजन में तरबूज जरूर खाएं।
- दही
दही पेट के लिए वरदान साबित होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी सभी परेशानी दूर होती है। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही दही प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया का प्रमुख स्रोत होता है। गुड बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, दही में प्रोटीन भी होता है। गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए दही का रोजाना सेवन करें।
- छाछ
गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ पिएं। खाना खाने के बाद छाछ पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो आंतों के लिए सही होते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की भी समस्या होती है। रोजाना छाछ पीने से शरीर में पानी की पूर्ति होती है।
- खीरा
खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। वहीं, कैलोरी भी बहुत कम होती है। अत: खीरा वेट लॉस स्नैक्स के रूप में भी जाना जाता है। फाइबर रिच रहने की वजह से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए समर सीजन में रोजाना खीरा खाएं।
- सत्तू
एक्सपर्ट्स गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए सत्तू पीने की सलाह देते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में लोग सत्तू का अधिक सेवन करते हैं। सत्तू प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, सत्तू में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम भी भरपूर होता है। इसके लिए आप रोजाना सत्तू जरूर पिएं। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट और पेट ठंडा रहता है।
मेथीदाने का जरूरत से ज्यादा सेवन होता है हानिकारक, इन समस्याओं को दे सकता है बढ़ावा
Comments (0)