लोगों को हो रहीं कई तरह की गंभीर बीमारियों में यह जरूरी नहीं कि एलोपैथी चिकित्सा ही कारगर साबित हो। बल्कि कई बीमारियों में आयुर्वेद, होम्योपैथी की चिकित्सा भी कारगर साबित होती है (yoga benefits)। वहीं इन सबसे हटकर योग को जिसने भी अपनाया है वह जीवन भर बीमारियों से दूर रहता है। हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कुछ मरीजों पर योग का प्रयोग कर यह पाया कि योग से भी असाध्य रोगों पर अंकुश पाया जा सकता है। कुछ मरीज जो कि ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें अनुलोम विलोम की क्रियाएं करा कर ठीक किया गया है।
योग स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा साधन (yoga benefits)
मानसरोवर आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश पाण्डेय ने बताया कि नियमित से योग करने से कभी भी कोई व्यक्ति न तो बीमार पड़ता है, और न ही उस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कमजोर होती है। योग को सदियों से लोग अपनाते और मानते आ रहे हैं।
हर वर्ग को किया जाए अनिवार्य
मध्य प्रदेश सरकार ने योग को स्कूल शिक्षा में शामिल किया है। इससे बच्चों को काफी लाभ भी हो रहा है। वहीं योग के कई केन्द्र भी खुलते जा रहे हैं। जिनमें लोग योग सीख कर उसे अपना रहे हैं। कई योगाचार्य और आर्युवेदाचार्यों का कहना है कि योग को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना चाहिए। यदि योग आगे बढ़ेगा तो रोग नष्ट होगा।
Written By: Dileep Pal
RSS के सर्वे में डॉक्टरों का दावा, समलैंगिकता को बताया रोग, काउंसलिंग एक बेहतर विकल्प
Comments (0)