मानसून में डेंगू का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में रुके हुए पानी में मलेरिया के साथ-साथ डेंगू मच्छर के पनपने से डेंगू बुखार हो सकता है, जो मौत का कारण बन सकता है। ये लाखों लोगों को प्रभावित करता है जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को डेंगू से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें।
डेंगू के लक्षण कितने दिनों में दिखाई देते है
आपको बता दें कि, डेंगू बुखार के लक्षण आमतौर पर मच्छर के काटने के बाद 4 दिन से लेकर 10 दिन में दिखाई देते हैं। इंदौर स्थित डॉक्टर देवेंद्र पाठक के बताया है कि, कुछ लोगों में इसके लक्षण 10 दिनों से ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं। देश में अधिकांश स्थानों पर डेंगू बुखार को हड्डी का बुखार भी कहा जाता है।
किस समय सक्रिय होते हैं डेंगू के मच्छर
इंदौर स्थित डॉ. देवेंद्र पाठक के आगे बताया है कि, डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर ज्यादातर सुबह और शाम के समय सक्रिय रहते हैं। सूर्योदय के बाद लगभग 2 घंटे तक और शाम को सूर्यास्त होते समय 1 घंटे के लिए मच्छर ज्यादा सक्रिय होते हैं। इन तीनों घंटों में डेंगू मच्छरों से बचने की कोशिश करना चाहिए।
डेंगू बुखार आने पर डॉ. को दिखाए
डॉ. देवेंद्र पाठक ने बताया कि, डेंगू बुखार होने की स्थिति में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, रोगी को तरल पदार्थों जैसे सूप, नींबू पानी और जूस आदि का सेवन ज्यादा करना चाहिए। डेंगू एक वायरल इन्फेक्शन है, इसलिए रोगी को कोई भी एंटीबायोटिक का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।
Comments (0)