Calcium Deficiency: अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन आवश्यक है। संतुलित भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। कैल्शियम इन महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है। इसकी कमी के कारण शरीर की हड्डियां खराब होने लगती हैं। कैल्शियम शिशुओं के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से जोड़ों में तकलीफ होती है।
कैल्शियम की कमी के लक्षण (Calcium Deficiency)
- कैल्शियम की कमी से हृदय गति में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर शीघ्र सही उपचार कराएं।
- हाथों और पैरों में झनझनाहट भी कैल्शियम की कमी के संकेत हैं। अगर आपको भी हाथों और पैरों में झनझनाहट होती है, तो डाइट में कैल्शियम रिच गुड को जरूर शामिल करें।
- अगर आपके नाखून जल्दी टूट जाते हैं, तो ये भी कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं। इसके लिए रोजाना दूध और दही का सेवन करें। इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
- अगर आप फैसले लेते समय कंफ्यूज रहते हैं या आपकी स्मरण शक्ति कमजोर होने लगी है, तो ये भी कैल्शियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
- मसल्स में क्रैम्प शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। ये दर्द कभी सहनीय तो कभी बेहद पीड़ा दायक होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर भी क्रैम्प की समस्या होती है।
कैल्शियम की कमी को दूर करने के उपाय (Calcium Deficiency)
अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, मक्खन, छाछ, अंडे, बादाम, तिल, संतरा, जामुन, अंजीर, टोफू, अखरोट और अन्य कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। इन चीजों के सेवन से शरीर को भरपूर मात्र में कैल्शियम मिलता है।
Comments (0)