गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर मौसमी फलों और सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इन मौसम में मिलने वाले फलों के सेवन से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। आम इन्हीं फलों में से एक है। जिसे इस सीजन में कई लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। यही वजह है कि गर्मियों में लोग जमकर आम खाते हैं।
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है आम
आम की इस लोकप्रियता की वजह से अगर गर्मी को आम का सीजन कहा जाए, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। भारत में आम की कई सारी किस्मे जैसे तोतापरी, अल्फांसो, सिधुरा, लंगड़ा आदि पाई जाती हैं। आमों का न सिर्फ स्वाद अच्छा होता है, बल्कि यह फाइबर, विटामिन, खनिज और मैंगिफेरिन और ग्लूकोसाइल ज़ैंथोन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है।
मधुमेह में आम के सेवन से बचें
इसके अलावा आम खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल की भी बढ़ोतरी होती है, इसलिए जिन लोगों को मधुमेह है, उन्हें आम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। आम ग्लूकोज की तुलना में फ्रुक्टोज जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन असंतुलन पैदा कर सकता है और इससे ट्राइग्लिसराइड्स के उच्च स्तर, शुगर के स्तर, सूजन, पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसे अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
हानिकारक साबित हो सकता है आम का अधिक सेवन
इस मौसमी फल के लिए लोगों का प्यार अक्सर उन्हें इसके अधिक सेवन के लिए प्रोत्साहित करता है। लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आम का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम की कुछ किस्मों के सेवन से गले में दर्द या एलर्जी (पेट दर्द, छींक और नाक बहना) हो सकती है। कुछ मामलों में, अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।
आम से होने वाली समस्याओं से कैसे बचें ?
आम कैलोरी से भरपूर होने के कारण कुछ लोगों के लिए वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आम का सेवन कम मात्रा में करें। साथ ही अधिक मात्रा में आम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अपच हो सकती है। आम खाने से कई लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए निम्न टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
आम को खाने से कम से कम 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से इसमें इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का असर कम हो जाता है।
रात के समय खाने में आम खाने से परहेज करें।
यदि आपको आम खाने के बाद अक्सर बीमार महसूस होता है, जो डॉक्टर से संपर्क करें।
एक बार में आधे से ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए।
भोजन के बीच आम को नाश्ते के रूप में खाने की सलाह दी जाती है
आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें क्योंकि इससे सूजन, एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है।
Read More: गर्मी से राहत पाने के लिए करें मिलेट्स से बनीं ड्रिंक्स का सेवन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पाएंगे निजात
Comments (0)