माले, मालदीव में भारत से उपहार में मिले डोर्नियर और हेलीकॉप्टरों को उड़ाने वाले असैन्य कर्मियों की पहचान के सार्वजनिक होने का खतरा बढ़ गया है। मालदीव के सूचना आयुक्त कार्यालय (ICOM) ने रक्षा मंत्रालय को उपहार में मिले सैन्य विमानों को ऑपरेट करने वाले भारतीय सैनिकों की जगह आए असैन्य कर्मियों की जानकारियों को सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। दरअसल यह आदेश मालदीव की मीडिया अधाधु की एक सूचना के अधिकार पर जारी किया गया है।
मालदीव के सूचना आयुक्त कार्यालय ने भारत के असैन्य कर्मियों की जानकारियों को सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। इन कर्मियों को भारतीय सैनिकों की जगह पर इसी साल मई में मालदीव में तैनात किया गया था।
Comments (0)