मध्यप्रदेश में मार्च की गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना में आंधी के साथ ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित 26 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
खजुराहो में पारा 40.4 डिग्री पहुंचा
पिछले 24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।वहीं जबलपुर में रात का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
एमपी के 6 सबसे गर्म शहर
जिला / शहर — अधिकतम तापमान (°C)
खजुराहो — 40.4
नर्मदापुरम — 40.2
मंडला — 39.7
रतलाम — 39.6
जबलपुर, उमरिया — 39.3
इन जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट
ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में गरज-चमक के साथ ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, देवास, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।