पाकिस्तान की नेशनल रिसोर्सेज लिमिटेड (एनआरएल) ने बलूचिस्तान के चगाई जिले में सोने और तांबे का भंडार मिलने की जानकारी दी है। कंपनी ने 500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में खोज करते हुए पिछले 18 महीनों में 16 संभावित खनिज स्थलों की पहचान की है। इसमें मुख्य तौर पर सोने और तांबे के भंडार हैं। एनआरएल ने जल्दी ही इसके खनन का काम शुरू करने की बात कही है। बलूचिस्तान में पहली बार इस तरह से खनिज नहीं मिले हैं। इस क्षेत्र में खनिजों का बड़ा भंडार है। पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान खनिजों से भरा हुआ है। हालांकि इनकी सही कीमत और मात्रा पर बहस होती रहती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पूरी तरह से खोज नहीं हुई है। इस क्षेत्र में धातु और गैर-धातु दोनों तरह के खनिज मौजूद हैं।
बलूचिस्तान की जमीन में दबा है खजाना
बलूचिस्तान की रेको डिक दुनिया के सबसे बड़े तांबा-सोना के भंडारों में से एक है। यह चगाई जिले में स्थित है। यहां 5.9 अरब टन अयस्क होने का अंदाजा है। इसमें औसतन 0.41% तांबा और 0.22 ग्राम प्रति टन सोना है। प्रमाणित भंडार में करीब 11.66 मिलियन टन तांबा और 660 टन सोना शामिल है। यह 50 साल से तक चल सकता है। रेको डिक की कीमत 500 अरब डॉलर से लेकर 1 ट्रिलियन डॉलर तक आंकी गई है।।
Comments (0)