बलूचिस्तान की आजादी की मुहिम चलाने वाले हथियारबंध विद्रोही समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाल ही में अपने हमलों से पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। बीएलए के एक के बाद एक हमलों ने पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों की नींद उड़ा दी है। इस बीच एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है कि बलूच विद्रोहियों के निशाने पाकिस्तान के परमाणु बम हैं। पाकिस्तान के पत्रकार मंसूर अली खान ने ये दावा किया है।
बलूच विद्रोहियों का भारत कनेक्शन
मंसूर अली खान ने बलूच अलगाववादियों पर भारत से जुड़े होने का आरोप तक लगा दिया। इसके लिए उन्होंने एक एक्स अकाउंट पर दो कथित बलूच बच्चों को भारत और संभावित आजाद बलूचिस्तान का झंडा पकड़े दिखाया गया है। दिलचस्प बात ये है कि मंसूर अली खान खुद ही स्वीकार भी करते हैं कि उन्हें पता नहीं है कि ये झंडा किस इलाके का है, लेकिन इसके आधार पर वे भारत को बलूचिस्तान के आजादी आंदोलन में शामिल बता देते हैं।
बलूच आंदोलन पर उठाए सवाल
खान ने कहा, आखिर भारत का झंडा बलूचिस्तान में क्यों लहरा रहा है। बलूचिस्तान के लोग तो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, ऐसे में उनके आंदोलन में दूसरे देश का झंडा क्यों फहरा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बलूचिस्तान के लिए नारेबाजी के बीच में पाकिस्तान का न्यूक्लियर प्रोग्राम कैसे आ गया?
Comments (0)