सर्दी के दिनों में ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर हो, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करें। अलसी के लड्डू सर्दी के मौसम के लिए बढ़िया रहते हैं, क्योंकि अलसी एक गर्म तासीर का बीज है और इसमें गुड़ के साथ ही कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं। इसलिए यह सेहत के लिए कई फायदे करता है। अलसी में फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, थायमिन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो वहीं गुड़ भी कैल्शियम, आयरन आदि न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। दोनों का कॉम्बिनेशन सर्दियों में न सिर्फ खांसी, जुकाम जैसी हेल्थ प्रॉब्लम से बचाएगा, बल्कि पूरे शरीर को एक्टिव और हेल्दी रखने में मदद करेगा। अलसी से लड्डू की रेसिपी दादी-नानी के जमाने से चली आ रही है। सर्दियों में ज्यादातर घरों में ये लड्डू बनाए जाते हैं, क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही ये लड्डू सर्दी में गर्माहट देते हैं और शरीर में खून बनाने, एनर्जी देने में भी हेल्प फुल रहते हैं।
सर्दी के दिनों में ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर हो, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करें।
Comments (0)