प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत से दूर हों, लेकिन वो आज भी घरेलू नुस्खों को अपनाती हैं। प्रियंका अपनी फ्लॉलेस स्किन और शानदार फिगर के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग का जादू बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड कर चलता है। प्रियंका की फिटनेस के लाखों दीवाने हैं। देसी गर्ल खुद को बड़े ही नेचुरल तरीके के फिट एंड फाइन रखती हैं। बालों से लेकर स्किन का ख्याल रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा कई घरेलू उपायों को अपनाती हैं।
त्वचा पर लगाती हैं दही और हल्दीद पैक
प्रियंका चोपड़ा अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं। डस्की ब्यूटी प्रियंका अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं। अपनी खूबसूरत त्वचा का ख्याल रखने के लिए प्रियंका चेहरे पर दही और हल्दी से बना फेसपैक इस्तेमाल करती हैं। इससे टैनिंग कम होती है और डल स्किन में जान आ जाती है। दही और हल्दी पैक लगाने से रंगत में निखार आता है।
सोने से पहले करती हैं नारियल तेल की मसाज
बेहद नॉर्मल फैमिली में पली बढ़ी प्रियंका चोपड़ा आज भी दादी नानी के नुस्खों पर भरोसा करती हैं। यही वजह है कि अमेरिका में सैटल होने के बाद भी वो अपने मेकअप को रिमूव करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप हटाने के लिए वैसे नारियल तेल बेस्ट होता है। इसे आप रात में सोते वक्त भी लगा सकते हैं। नारियल तेल चेहरे को साफ कर देगा और इससे स्किन काफी क्लीमन और हाइड्रेट नजर आएगी।
नारियल और अरंडी के तेल से बालों की मसाज
बालों के लिए नारियल और अरंडी का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। प्रियंका चोपड़ा भी अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए रोजाना गुनगुने नारियल तेल और अरंडी के लेत से मसाज करती हैं। सिर की चंपी के बाद एक्ट्रेस बालों को हॉट टॉवल से बांध लेती हैं। इसके बाद शैंपू और आखिर में कंडीशनर अप्लाई करती हैं। प्रियंका इस रुटीन को बचपन से फॉलो कर रही हैं।
नहाने के बाद आर्गन ऑयल
प्रियंका चोपड़ा सर्दियों में अपनी स्किन को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज रखने के लिए आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। वो नहाने के बाद पूरी स्किन पर बॉडी लोशन के साथ आर्गन तेल मिक्स् करके लगाती हैं। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और शाइन करती है।
Comments (0)