बादाम बेहद शक्तिशाली ड्राई फ्रूट है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, ओमेगा फैटी एसिड जैसे कई सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व देता है। लेकिन इसे खाने में गलती करने से इनकी ताकत आधी रह जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि किन लोगों को बादाम छिलके के साथ खाना चाहिए और किन लोगों को नहीं।
बादाम को ड्राई फ्रूट का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह अनेक विटामिन-मिनरल्स से भरा होता है। इसे खाने से शरीर में असीम ताकत आती है। यह दिमाग को तेज बनाता है। इसे दिल के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। अक्सर लोग इसे रातभर भिगोकर रखते हैं और सुबह छिलका उतारकर खाते हैं। लेकिन यहीं वो बहुत बड़ी गलती कर देते हैं।
हर किसी को बादाम का छिलका नहीं उतारना चाहिए। ऐसा हेल्थ एक्पर्ट ने कहा है। छिलका उतारने से बादाम की ताकत आधी हो जाती है। कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सभी ऐसा करने की गलती न करें। बादाम को भिगोकर खाना चाहिए या छीलकर खाना चाहिए, यह आपकी सेहत पर निर्भर करता है। लेकिन दिक्कत यह है कि अधिकतर लोगों को बादाम खाने के सही तरीके के बारे में जानकारी नहीं है।
Comments (0)