छतरपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र के लवकुशनगर के समीप ग्राम सिजई में आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विवाह बंधन में बंधे 101 नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
स्वामी परमानंद गिरि महाराज से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने से पहले परमपूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज से शुभाशीष प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने विवाह समारोह में सहभागिता कर नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
101 जोड़ों का हुआ विवाह
ग्राम सिजई में आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में कुल 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।