भोपाल: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से काफी राहत भरा रहने वाला है। नए साल में सरकारी कार्यालयों में कुल 365 दिनों में से 244 दिन कामकाज होगा, जबकि 121 दिन अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2027 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाशों का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दिया है। खास बात यह है कि मार्च में कर्मचारियों को केवल दो दिन की आकस्मिक छुट्टी (CL) लेकर लगातार 9 दिन की छुट्टी मनाने का मौका मिल सकता है।
2027 में कुल 121 दिन रहेगा अवकाश
प्रस्तावित अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2027 में कुल 121 दिन छुट्टियां मिलेंगी। इसमें साप्ताहिक अवकाश और सार्वजनिक एवं सामान्य छुट्टियां शामिल हैं।
छुट्टियों का पूरा गणित इस प्रकार रहेगा
अवकाश का प्रकार दिनों की संख्या
शनिवार का साप्ताहिक अवकाश 52 दिन
रविवार का साप्ताहिक अवकाश 52 दिन
सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश 17 दिन
कुल अवकाश 121 दिन
इस हिसाब से सरकारी कार्यालयों में सालभर में 244 दिन कामकाज होगा।
इसके अलावा शासन की ओर से 62 ऐच्छिक अवकाशों की सूची भी जारी की जाएगी। कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किन्हीं तीन छुट्टियों का चयन कर सकेंगे।
4 प्रमुख त्योहार रविवार को पड़ने से कम हुईं छुट्टियां
साल 2026 के मुकाबले 2027 में कर्मचारियों को तीन सार्वजनिक अवकाश कम मिलेंगे। इसकी वजह यह है कि नए साल में चार प्रमुख राष्ट्रीय पर्व और त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं।रविवार पहले से ही साप्ताहिक अवकाश होने के कारण इन त्योहारों के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा।
मार्च में 2 CL लेकर मिलेंगी लगातार 9 छुट्टियां
साल 2027 में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना खास रहने वाला है। छुट्टियों का ऐसा संयोग बन रहा है कि कर्मचारी 20 मार्च से 28 मार्च तक लगातार 9 दिन का लंबा ब्रेक ले सकते हैं।इसके लिए कर्मचारियों को केवल दो दिन यानी 23 मार्च (मंगलवार) और 25 मार्च (गुरुवार) को आकस्मिक अवकाश (CL) लेना होगा।
छुट्टियों का संभावित शेड्यूल:
तारीख दिन अवकाश
20 मार्च शनिवार साप्ताहिक अवकाश
21 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च सोमवार होली
23 मार्च मंगलवार CL
24 मार्च बुधवार कार्यदिवस
25 मार्च गुरुवार CL
26 मार्च शुक्रवार गुड फ्राइडे
27 मार्च शनिवार साप्ताहिक अवकाश
28 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश
इस तरह केवल दो दिन की CL लेकर कर्मचारियों को लगातार 9 दिनों की छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति जरूरी होगी।
साल 2027 के सार्वजनिक अवकाशों की पूरी सूची
प्रस्तावित कैलेंडर के अनुसार सार्वजनिक अवकाशों की तारीखें इस प्रकार हैं:
तारीख दिन त्योहार/अवकाश
26 जनवरी मंगलवार गणतंत्र दिवस
6 मार्च शनिवार महाशिवरात्रि
10 मार्च बुधवार ईद-उल-फितर
22 मार्च सोमवार होली
26 मार्च शुक्रवार गुड फ्राइडे
1 अप्रैल गुरुवार बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी
15 अप्रैल गुरुवार रामनवमी
19 अप्रैल सोमवार महावीर जयंती
17 मई सोमवार ईद-उल-जुहा (बकरीद)
20 मई गुरुवार बुद्ध पूर्णिमा
16 जून बुधवार मोहर्रम
17 अगस्त मंगलवार रक्षाबंधन
25 अगस्त बुधवार जन्माष्टमी
2 अक्टूबर शनिवार गांधी जयंती
29 अक्टूबर शुक्रवार दीपावली
30 अक्टूबर शनिवार गोवर्धन पूजा
25 दिसंबर शनिवार क्रिसमस
सामान्य अवकाशों की सूची भी जारी होगी
सार्वजनिक अवकाशों के अलावा सामान्य अवकाशों की सूची में भी कई महत्वपूर्ण त्योहार और जयंती शामिल हैं।
तारीख दिन त्योहार/अवकाश
20 फरवरी शनिवार संत रविदास जयंती
7 अप्रैल बुधवार गुड़ी पड़वा / महर्षि गौतम जयंती
8 अप्रैल गुरुवार चेटी चांद
14 अप्रैल बुधवार डॉ. अंबेडकर जयंती / वैशाखी
7 जून सोमवार महाराणा प्रताप जयंती / छत्रसाल जयंती
4 सितंबर शनिवार गणेश चतुर्थी
15 अक्टूबर शुक्रवार महर्षि वाल्मीकि जयंती
15 नवंबर सोमवार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस
मुख्यमंत्री सचिवालय की मंजूरी के बाद जारी होगा कैलेंडर
सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2027 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाशों का मसौदा तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा है। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम मंजूरी का इंतजार है।मंजूरी मिलने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए नए साल का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद छुट्टियों की तारीखों और नियमों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।