मध्यप्रदेश में मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। कई जिलों में तेज बारिश और आंधी के कारण मौसम सुहावना हो गया है, जबकि कुछ इलाकों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के 27 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
8 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 9 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सागर और टीकमगढ़ में कहीं-कहीं अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, देवास, शाजापुर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
9 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 10 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
शिवपुरी, दतिया, भिंड, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।