भोपाल: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की घोषणा को अमल में लाया जा रहा है। सरकार ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
2027 में साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। अब इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
युवाओं को तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा कैलेंडर जारी होने से मध्यप्रदेश के युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी पहले से परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई की रणनीति तैयार कर सकेंगे और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षा कैलेंडर जारी करना इसी दिशा में उठाया गया कदम है।
MPPSC अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा कैलेंडर से युवाओं को अपनी तैयारी व्यवस्थित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर योजना के साथ शामिल होने में मदद मिलेगी।