राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधन संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने चंडीगढ़ और अमृतसर में उसकी संपत्तियां जब्त कर ली हैं। पन्नू अमृतसर का रहने वाला है और NIA ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा है।
भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है पन्नू
कनाडा में रहकर पन्नू भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। भारत में पन्नू के खिलाफ देशविरोधी साजिश समेत कुल 7 केस दर्ज हैं जिसका ब्योरा दिया गया है। कनाडा को भी पन्नू के गुनाहों की जानकारी कई बार दी गई है लेकिन कनाडा ने आतंकी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की।पन्नू के घर के बाहर लगाया गया नोटिस बोर्ड
चंडीगढ़ में NIA ने खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू के सेक्टर 15 वाले घर को जब्त किया है। लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाल पन्नू की चंडीगढ़ की एक कोठी का एक चौथाई हिस्सा है जिसे जब्त किया गया है। एनआईए की टीम लगभग आधा घंटा यहां मौजूद रही और घर के बाहर नोटिस बोर्ड लगा दिया। इसी तरह अमृतसर के खानकोट गांव में पन्नू की 46 कनाल एग्रीकल्चरल लैंड जब्त की गई।सरकारी हुईं पन्नू की संपत्तियां
इससे पहले साल 2020 में गुरपतवंत सिंह पन्नू को भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी संपत्तियां कुर्क की गई थीं। उस समय कुर्की होने का मतलब ये था कि वो अपनी संपत्ति को बेच नहीं सकता था लेकिन इस बार जब्त हुई संपत्तियों पर से उसका मालिकाना हक भी हट गया। अब ये संपत्तियां सरकारी हो गई हैं।Read More: कावेरी जल को लेकर मांड्या में विशाल विरोध प्रदर्शन, मांड्या बंद का किया आह्वान
Comments (0)