रांची, भारत निर्वाचन आयोग से जारी किए गए ‘सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स' में झारखंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की दिशा में सक्रियता के आधार पर देश भर के टॉप 10 राज्यों की सूची में झारखंड पहले पायदान पर रहा है।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मतदाता जागरूकता जैसे किसी भी सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। इस बार झारखंड में इसी दिशा में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया गया। न केवल मुख्यालय स्तर से कई सोशल मीडिया अभियान चलाए गए, बल्कि राज्य के कुछ जिला निर्वाचन पदाधिकारीयों ने भी अपने स्तर पर कई हैशटैग अभियान चलाए। जिनमें आम लोगों की भी अपार सहभागिता रही। कई हैशटैग अभियान देश भर में ट्रेडिंग भी हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आम नागरिकों की इसी सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा होगी।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मतदाता जागरूकता जैसे किसी भी सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है।
Comments (0)