नरेंद्र मोदी आज पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, अधर में जो है अटकी हुई, वो तो कोई सरकार नहीं है। यादव ने केंद्र में सत्तारूढ़ होने जा रही NDA सरकार पर तंज करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक टिप्पणी में कहा कि, ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं। अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं।
नरेन्द्र मोदी रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में गठबंधन सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।