भारतीय सेना के चीफ जनरल ने एक कार्यक्रम के दौरान अग्निपथ योजना की जमकर तारीफ की। मनोज पांडे ने तारीफ करते हुए कहा कि, इस योजना की मदद से सेना को बेहतरीन सैनिक मिलेंगे। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि, अग्निपथ योजना को लागू करने से सैन्य भर्ती की दिशा में अहम कदम है।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आगे कहा कि, अग्निपथ योजना से तकनीकी तौर पर सक्षम सैनिकों की सेना में भर्ती हो सकेगी।