BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन की सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, नीतीश ने जनादेश का निरादर करने और जनता को धोखा देने काम किया है। JP Nadda ने आगे कहा कि, बिहार में ‘‘जंगलराज’’ फिर से लौट आया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
नीतीश ने राज्य के विकास में अड़ंगा लगा
एक जनसभा को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि, BJP और उसके कार्यकर्ता इस राज्य को आगे ले जाना चाहते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने उसमें अड़ंगा लगा दिया है। आपको बता दें कि, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद JP Nadda पहली बार बिहार आए थे।
प्रदेश में बढ़ी आपराधिक घटनाएं
जेपी नड्डा ने कहा कि, प्रदेश में जब से महागठबंधन की सरकार बनी तब से एक दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार और अन्य अपराधों के बारे में ना सुनने को मिले। राजद के साथ नीतीश कुमार के गठबंधन का मतलब जंगल राज है। नड्डा ने आगे फिर दोहराया कि, बिहार में जंगलराज आ चुका है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
समय आ गया है bjp नेतृत्व करे
जेपी नड्डा ने लोगों से अपील की कि, अब समय आ गया है कि bjp इस राज्य का नेतृत्व करे और पार्टी अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाकर राज्य को आगे ले जाने का काम करे। वो यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने दावा किया कि, केंद्र सरकार की ओर से दी गई धनराशि से पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान और एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें - Union Minister: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की सुरक्षा में लगे पुलिस वाहन को बस ने मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी घायल
Comments (0)