लखनऊ | उत्तर प्रदेश समाचार। विजयादशमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कराता है और अहंकार त्यागकर सत्य तथा सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी सभी को जीवन में अच्छे मूल्यों को अपनाने का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख और शांति लेकर आए। सीएम योगी ने भगवान श्रीराम से सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का अवसर हमें अपने आचरण में सत्य, सदाचार और मर्यादा को अपनाने की प्रेरणा देता है।