देश के पूर्वी राज्य ओडिशा में लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा के लिए भी वोट पड़े थे। इसके परिणाम भी 4 जून को सामने आने हैं। 4 जून को पता चल पाएगा कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल सत्ता में वापसी करती है या जनता इस बार भाजपा को मौका देने वाली है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ, चार चरणों में, 13 मई से 1 जून के बीच हुए। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के लोकसभा चुनाव परिणामों के अनुमान के मुताबिक बीजेपी राज्य में 18-20 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेडी को 2 महज सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया ब्लॉक को ओड़िशा एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में लोकसभा चुनाव की बात करें तो ओडिशा में भाजपा को सभी 16 सीटों पर जीत सकती है। जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी 15-18 सीटें जीत सकती है वहीं बीजेडी 3-7 सीटें जीत सकती है। वहीं विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें तो ओडिशा में दोनों की पार्टियों बीजेपी और बीजेडी को बराबर सीटें मिलने का अनुमान है।
National
सीएम पटनायक की अग्निपरीक्षा, सत्ता मिलेगी या 2004 के बाद पहली बार बहुमत से रह सकते हैं दूर

Comments (0)