LJPR के प्रमुख चिराग पासवान रामनगरी अयोध्या पहुंचे और राम लला का दर्शन किए। इसके साथ ही चिराग ने हनुमानगढ़ी में मत्था टेका। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए पासवान ने कहा कि, रामनगरी आकर हमें असीम ऊर्जा मिली है, ध्यान ऊर्जा से पीएम मोदी को असीम ऊर्जा मिलेगी। वहीं आगे उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, निश्चित रूप से 400 के पार का लक्ष्य पूरा करेंगे। फिर से एक बार देश में मजबूत सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री के पद पर फिर से नरेंद्र मोदी सुशोभित होंगे।
विपक्ष के द्वारा पीएम मोदी के कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाने पर सवाल उठाने पर चिराग पासवान ने कहा कि, विपक्ष कभी समझ नहीं पाएगा, क्योंकि उसने सनातन को कभी सम्मान नहीं दिया।