NCP के शरद पवार खेमे ने निर्वाचन आयोग को अपने जवाब में कहा कि, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए कुछ शरारती लोगों के छोड़कर जाने के अलावा पार्टी में कोई विवाद नहीं है। शरद पवार ने एक बयान में कहा कि, चुनाव आयोग (ईसी) ने अजित पवार द्वारा दायर एक याचिका पर उसका जवाब मांगा था। पार्टी ने चुनाव आयोग को अपना ‘प्रारंभिक जवाब' सौंपा है।
शरद पवार वाले गुट ने अपने बयान में आगे कहा कि, संगठन अक्षुण्ण है और यह पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के साथ मजबूती से खड़ा है।