उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अनोखा मामला देखने को मिला। यहां एक पति द्वारा अपनी पत्नियों (husband & wife )का बटवारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि, मुरादाबाद के जेवर क्षेत्र में इक व्यक्ति ने चारी-छिपे 2 शादियां कर लीं। जब पोल खुली तो समझौते के चलते दोनों पत्नियों के बीच अजीब और दिलचस्प बंटवारा हुआ (husband & wife )।
महिला ने न्याय की गुहार लगाई है
आपको बता दें कि, एक महिला ने 2 महीने पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें महिला ने अपने पति पर इल्जाम लगाया था कि, निकाह करने के बाद पति उसे ससुराल ले जाने की जगह किराए के घर में रखता है। इस दौरान उस महिला को पता चला कि, उसके पति की पहले से ही एक पत्नि और 3 बच्चे हैं। ये कहते हुए उस महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।
काउंसलिंग एमपी सिंह ने तीनों को समझाया husband & wife
वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र के लिए भेजा। काउंसलिंग एमपी सिंह ने पति व उसकी दोनों ही पत्नियों को बुलाया और उनसे बातचीत की। बातचीत के दौरान दूसरी पत्नि ने बताया कि, साल 2017 में फोन कॉल पर बातचीत के चलते दोस्ती हो गई थी और बाद में हम दोनों ने निकाह कर लिया, लेकिन पति ने यह नहीं बताया कि, उसकी पहले ही शादी हो चुकी है।
पति को दोनों पत्नियों को 3-3 दिन का समय देना होगा
काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि, व्यक्ति का पहला निकाह 4-5 वर्ष पहले हुआ था। इसको छिपाते हुए उसने शिकायत करने वाली महिला से प्रेम विवाह कर लिया। उसको खर्चा भी देता रहा। इस घटना में दूसरी बीवी बहुत नाराज थी। उसका कहना है कि, उसके साथ धोखा हुआ है। तीनों से बात की गई। ये समझौता हुआ है कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही अलग-अलग रहेंगी। दोनों को पति बराबर खर्चा तथा बराबर वक़्त देगा। इस हिसाब से वो दोनों को 3-3 दिन का वक़्त देगा। एक दिन वो अपनी इच्छा से रहेगा।
ये भी पढ़ें - Rahul Gandhi : राहुल गांधी शादी करने के लिए तैयार, लेकिन कुछ शर्तों के साथ
Comments (0)