सऊदी पर्यटन प्राधिकरण के एशिया-प्रशांत (APAC) बाजारों के अध्यक्ष अलहसन अल्दाबाग ने कहा कि भारतीय बाजार में प्रवेश करना सऊदी अरब और उनकी 'सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा' है। उन्होंने आगे कहा कि, इस संबंध में उनके देश की बड़ी योजनाएं हैं। वो बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अलहसन अल्दाबाग ने और क्या कहा ?
उन्होंने कहा- हमारी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा या अपेक्षाएं भारतीय बाजार को लेकर हैं। यह देश एक बड़े अर्बन मार्केट्स का घर है और यह आज सबसे तेजी से उभरते डेस्टिनेशन्स में से एक के रूप में बढ़ रहा है। हमारे पास भारतीय बाजार के लिए बड़ी योजनाएं हैं।सऊदी में बढ़ें भारतीय विजिटर्स
पिछले साल हमने सऊदी में 1 मिलियन भारतीय विजिटर्स का स्वागत किया था और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष, सऊदी में भारतीय विजिटर्स की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। 2030 तक हमारा लक्ष्य भारत से सऊदी तक 7.5 मिलियन विजिटर्स को आकर्षित करना है। उनकी टिप्पणी सऊदी हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया की चल रही भारत यात्रा के साथ मेल खाती है। मंत्री सोमवार को अपनी भारत यात्रा पर निकले थे।“हम भारत में मक्का और मदीना जाना आसान बनाने के लिए हैं”
उनकी भारत की आधिकारिक यात्रा अंतरराष्ट्रीय दौरों की एक श्रृंखला का हिस्सा है जिसका उद्देश्य उमरा तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए सऊदी अरब की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए, सऊदी हज और उमरा मंत्री ने कहा, "हम यहां भारत में मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना जाना आसान बनाने और उमरा करने का एक शानदार अनुभव बनाने के लिए हैं।"Read More: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! Cyclone Michaung का असर, दक्षिणी रेलवे ने रद्द की ये 15 ट्रेनें
Comments (0)