RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी और NDA पर जमकर निशाना साधा। झा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, राज्य भवन से अधिकारियों से बात कराई जा रही है। अधिकारियों को सचेत हो जाना चाहिए कि, व्यवस्था और सरकार दोनों बदल रही है।इसके साथ ही अधिकारियों को चेतावनी देते हुए RJD नेता ने कहा कि, अगर कानून तोड़ने की कोशिश कीजिएगा तो इस बार पटना से लेकर दिल्ली तक बहुत प्रतिकार होगा।
मनोज झा ने कहा है कि, इंडी गठबंधन अगर सरकार में आती है तो प्रधानमंत्री का चुनाव हम लोग मिल बैठकर करेंगे।