कांग्रेस की तरफ 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान लगातार किया जा रहा है। हालांकि, अभी कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां से पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसी ही दो सीटें हैं, अमेठी और रायबरेली। उत्तरप्रदेश की इन दो सीटों को कभी गांधी परिवार का गढ़ माना जाता था। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से बीजेपी को जीत मिली। यहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था।
राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से भी चुनाव लड़ा था, जहां से उन्हें जीत हासिल हुई। वहीं, रायबरेली से सोनिया गांधी को जीत मिली थी, लेकिन अब वह राज्यसभा सदस्य हैं। ऐसे में दोनों ही सीटें अब गांधी परिवार के हाथों में नहीं हैं। यही वजह है कि सवाल उठ रहा है कि इस बार इन दोनों सीटों से कांग्रेस किसे उम्मीदवार बनाने वाली है।

Comments (0)