Jammu-Kashmir - जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया, तब से पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब एक बार फिर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बार मुफ्ती ने बीजेपी के ऊपर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, केंद्र सरकार एक दिन राष्ट्र ध्वज को भगवा झंडे से बदल देगी।
BJP सरकार ने Jammu-Kashmir का झंडा छीन लिया
आपको बता दें कि, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, BJP सरकार ने Jammu-Kashmir का झंडा छीन लिया, अनुच्छेद 370 हटाकर विशेष दर्जा हटा दिया, संविधान छीन लिया और अब बहुत जल्द ही देश का संविधान बदलने जा रही है। उन्होंने BJP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, BJP देश के राष्ट्रीय ध्वज को बदलकर भगवा कर देगी। इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करने में देरी नहीं कि, BJP की Jammu-Kashmir इकाई ने मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि, तिरंगा देश का गर्व है, जो भी उस पर बुरी नजर डालेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।
महबूबा मुफ्ती पर bjp का पलटवार
BJP की जम्मू-कश्मीर की इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने महबूबा मुफ्ती पर तंज कसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का मंत्र है राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं तृतीय और ध्वज तथा संविधान को बदलने का सवाल ही नहीं उठता, ये देश का गौरव है। ऐसा लगता है महबूबा मुफ्ती फिर से दिन में सपने देखने लगी है। उन्होंने कहा कि, BJP के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तिरंगे की शान में अपनी जान देने को तैयार हैं।
मुफ्ती के बयान का कोई औचित्य नहीं - bjp
अल्ताफ ठाकुर ने आगे कहा कि, तिरंगा झंडा ऊंचा लहरा रहा है, इस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि, अगर BJP पर देश को भरोसा नहीं होता तो संसद में हमारे 300 से ज्यादा सांसद नहीं होते। महबूबा मुफ्ती के बयान का कोई औचित्य नहीं हैं।
ये भी पढ़ें - Bhupesh Baghel: सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए लिखा पत्र
Comments (0)