President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) की पूर्व संध्या यानी बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला भाषण होगा। राष्ट्रपति भवन (President's House) के एक बयान के मुताबिक, “संबोधन शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन (Doordarshan) के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा।
इसके बाद दूरदर्शन (Doordarshan) के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन को प्रसारित करेगा।
74वां गणतंत्र दिवस
बता दें कि देश कल यानी गुरुवार 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मनाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिल्ली (Delhi) समेत सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालय के साथ ही सरकारी और निजी भवनों और शिक्षण संस्थाओं में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इससे पहले एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा था कि, बच्चे हमारे देश की अमूल्य संपत्ति हैं। सुरक्षित और खुशहाल बचपन तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें हरसंभव प्रयास करने चाहिए।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई
वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।इसबार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी मुख्य अतिथि होंगे।वे अपने 3 दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी में दिल्ली पुलिस ने लोगों को कई जगहों और रास्तों से बचने की सलाह दी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किला मैदान तक जाएगी और सुबह 9.30 बजे इंडिया गेट पर इससे जुड़ा एक कार्यक्रम होगा। पुलिस ने बताया कि परेड के रास्ते में हर तरह का ट्रैफिक बंद रहेगा।
ये भी पढ़े- Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस की विदेश जाने वाली मांग पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई
Comments (0)