चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई। शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।
चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सूनसान जगह पर ले जाया गया।