Akhilesh Yadav - देश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूरी तरह से कमर कस ली है। उन्होंने बीजेपी का पटखनी देने के कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में पूरा प्लान बनाया गया है।
सपा जातिगत जनगणना और आरक्षण को मुद्दा बनाएगी
कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में तय हुआ है कि, SP, OBC वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए बड़ी ही जोरशोर के साथ जातिगत जनगणना और आरक्षण को मुद्दा बनाएगी। इसी के साथ ही यह तय किया गाया कि, SP नेताओं को धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी से दूर रहने की नसीहत भी दी गई है।
Akhilesh Yadav ने तीसरे मोर्चे के गठन का इशारा कर दिया
अखिलेश यादव ने कोलकाता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को एक जैसा बताते हुए अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ ही तीसरे मोर्चे के गठन का इशारा कर दिया है। इस दौरान उन्हों कहा है कि, बीजेपी से देश को बचाने व लोकतंत्र की मजबूती के लिए बीजेपी को मिल कर हराएंगे। आपको बता दें कि, कोलकाता में आरम्भ हुई सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह संदेश निकला है।
धर्म, पुस्तक, संतों पर कोई बयानबाज़ी न की जाए
वहीं इस मीटिंग में तय किया गया है कि, SP जातिगत जनगणना की मांग को बड़ी ही जोरशोर से उठाकर बीजेपी को घेरने की कोशिश करेगी। इस कार्यकारिणी की मीटिंग में सपा के कई वक्ताओं ने कहा कि, किसी धर्म, पुस्तक, संतों व धार्मिक आयोजनों पर कोई बयानबाज़ी न की जाए।
स्वाामी प्रसाद मौर्य को नहीं मिली मंच पर जगह
आपको याद दिला दें कि, स्वाामी प्रसाद मौर्य राम चरित मानस पर टिप्पणी करते रहने के चलते वह काफी विवादों में हैं। शायद इस कारण ही उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली हैं। SP प्रमुख ने उनकी (स्वाामी प्रसाद मौर्य) बजाए पार्टी के सीनियर नेता अवधेश प्रसाद को तरजीह देते हुए मंच पर बिठाया। वहीं पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने छोटे सहयोगी दलो के साथ मिल कर राज्य की 80 में 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़ें - Bageshwar Dham : महाराष्ट्र पुलिस ने दी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को चेतावनी
Comments (0)