टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वो भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के सबसे बड़े दिग्गजों में शामिल थे।
बुधवार को बेंगलुरू के हेब्बल श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। विक्रम किर्लोस्कर के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। कंपनी की तरफ से जारी की गई आधिकारिक सूचना में कहा गया कि वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का असामयिक निधन हो गया। यह सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
विक्रम एमआईटी में कई एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में शामिल थे। विक्रम ने बाद में रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में काम किया। विक्रम ने कॉलेज के बाद अपने पारिवारिक व्यापार में काम करना शुरू किया। इसकी शुरुआत उन्होंने प्रोडक्शन इंजीनियरिंग से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई प्रक्रियाओं और मशीन टूल्स को डिजाइन और विकसित किया। विक्रम खाना बनाने के काफी शौकीन थे।
ये भी पढ़े- RSS नेता गोपाल येवतीकर का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम शिवराज
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि, भारत के मोटर वाहन उद्योग के दिग्गजों में से एक टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर के दुखद और असामयिक निधन पर हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान परिवार और दोस्तों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Comments (0)